20.6 C
Jaipur
Saturday, March 7, 2026

दिवाली 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं, बोले— “प्रकाश का पर्व लाए सुख और सौहार्द”

नई दिल्ली। दिवाली के पावन अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर साझा किए गए अपने संदेश में उन्होंने कामना की कि प्रकाश का यह पावन पर्व हर किसी के जीवन को सुख-समृद्धि और सौहार्द से आलोकित करे, यही कामना है। पीएम के साथ ही यूपी के सीएम समेत देश के अन्य राजनेताओं ने भी देश और प्रदेशवासियों को दीपों के त्योहार की शुभकामनाएं दीं।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दी शुभकामनाएं

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार सुबह दिवाली के अवसर पर सभी की समृद्धि की कामना करते हुए शुभकामनाएं दीं। शाह ने एक्स पर पोस्ट किया कि प्रकाश और आनंद के इस त्योहार पर सभी को दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं। मैं भगवान श्री राम से सभी के स्वास्थ्य और समृद्धि की प्रार्थना करता हूं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी शुभकामनाएं

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं दीं। एक पोस्ट शेयर करते हुए, राष्ट्रपति मुर्मू ने सभी से वंचितों और जरूरतमंदों का समर्थन करने और त्योहार को सुरक्षित और पर्यावरण के अनुकूल तरीके से मनाने का आग्रह किया। राष्ट्रपति मुर्मू ने लिखा, “दिवाली के शुभ अवसर पर, मैं भारत और दुनिया भर में सभी भारतीयों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles