34.6 C
Jaipur
Saturday, March 7, 2026

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के पिता का निधन, जोधपुर एम्स में ली अंतिम सांस

जोधपुर। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के पिता दाउ लाल वैष्ण का जोधपुर के AIIMS अस्पताल में निधन हो गया। उन्होंने 81 वर्ष की आयु में अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके पिता कुछ समय से बीमार चल रहे थे, तबीयत बिगड़ने के बाद जोधपुर एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

AIIMS जोधपुर ने निधन पर किया शोक व्यक्त

जोधपुर AIIMS ने जानकारी देते हुए बताया कि केंद्रीय मंत्री के पिता दाऊ लाल वैष्णव (81 वर्ष) का कुछ दिनों से एम्स जोधपुर में इलाज चल रहा था। वे पिछले कुछ दिनों से गंभीर रूप से बीमार थे। काफी प्रयासों के बावजूद मेडिकल टीम द्वारा उन्हें बचाया नहीं जा सका, और उन्होंने जोधपुर एम्स में सुबह 11:52 बजे अंतिम सांस ली।

अश्विनी वैष्णव पहुंचे जोधपुर

पिता के निधन की सूचना मिलने के बाद अश्विनी वैष्णव एयरपोर्ट से सीधे जोधपुर के AIIMS अस्पताल पहुंचे और अपने पिता को अंतिम विदाई दी। तीन दिन पहले भी वे जोधपुर आए थे और अस्पताल में अपने पिता से मुलाकात कर चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली थी।

सीएम भजनलाल ने जताया शोक

केंद्रीय मंत्री वैष्णव के पिता के निधन पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शोक जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखा है – “माननीय केंद्रीय मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी के पिताजी श्री दाऊ लाल वैष्णव जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ है। ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिजनों को दुःख की इस घड़ी में संबल प्रदान करें।

यह भी पढ़ें: बिहार में नीतीश सरकार का ऐलान, महिलाओं को सरकारी नौकरी में अब इतना मिलेगा आरक्षण

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles