राजस्थान की आल राजस्थान बस एसोसिएशन स्लीपर ,स्टेज कैरिज द्वारा जयपुर में सामूहिक मीटिंग करके कई मुद्दों पर विचार विमर्श किया। जैसलमेर बस आग दुर्घटना में घायल यात्रियों के प्रति संवेदना ज़ाहिर की एवं सभी बस ऑपरेटरों से सुरक्षा मानकों का ध्यान रखने की भी अपील कीं। बसों में अग्निशमन यंत्र हो इसकी सुनिश्चितता की जाए।
बस ऑपरेटर यूनियनों के पदाधिकारियों एवं बस ऑपरेटरों का यह कहना है कि जब बस रजिस्टर्ड होती है तो परिवहन के अधिकारी उस बस का प्रत्येक सीट के हिसाब से टैक्स लेकर उसका रजिस्ट्रेशन करते हैं उसके बाद उसकी फ़िटनेस भी होती है ऐसी स्थिति में अधिक टैक्स लेकर बाद में उन्हीं बसों को अवैध बताकर कार्रवाई करना न्यायोचित नहीं है। बस ऑपरेटर्स एसोसिएशन राजस्थान के अध्यक्ष सत्यनारायण साहू ने वाजिब मानकों को पूरा करने के लिए अतिरिक्त आयुक्त अतिरिक्त परिवहन आयुक्त OP बुनकर को ज्ञापन देकर तीन माह का समय मांगा है।
प्रवक्ता जगदीश ओझा ने बताया कि जिन बसों की फ़िटनेस परिवहन विभाग के अधिकारियों के द्वारा की गई है उन्हें बसों को आज अभियान और कार्रवाई के नाम पर ग़लत बताकर भारी भरकम जुर्माना वसूला न्याय संगत नहीं है उनका कहना है कि अगर हम ग़लत है तो इस गलती में शामिल सभी एजेंसियों पर कार्यवाही हो। संरक्षक अनिल जैन ने कहा कि जिन नियमों की परिवहन विभाग बात करता है उनको धरातल पर लाना आसान नहीं है हर एक दुर्घटना के पीछे कारण बस ऑपरेटर ही नहीं है दुर्घटना के वास्तविक कारणों की जांच की जाए।
इस तरीक़े से हर दुर्घटना के पीछे बस ऑपरेटरों को ग़लत ठहरा देना बस ऑपरेटरों की सामाजिक व मानसिक क्षति भी है इस पर भी राजस्थान सरकार ध्यान दे। जयपुर स्टेज कैरिज अध्यक्ष कैलाश शर्मा ने भी परिवहन विभाग को बस ऑपरेटरों को वाजिब समय देने की माँग की। इस मौक़े पर विनीत गोयल, राजकुमार आसवानी, नासिर हुसैन ,जगदीश प्रेमी, याकूब ख़ान, मुकेश बड़बड़वाल, नीलेश चतुर्वेदी, दिलीप सिंह सहित कई बस ऑपरेटर व पदाधिकारी मौजूद रहे।


