33.6 C
Jaipur
Saturday, March 7, 2026

Rajasthan Politics: कांग्रेस किसे बनाएगी जिलाध्यक्ष? आज लगेगी मुहर! दावेदारों ने दिल्ली में डाला डेरा

राजस्थान कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत नए जिलाध्यक्षों के चयन की प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच गई है। प्रत्येक जिले से नामों के पैनल तैयार करने के लिए लगाए गए पर्यवेक्षकों ने छह-छह नामों की सूची बनाई है। अब कांग्रेस के राष्ट्रीय संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल आज दिल्ली स्थित एआईसीसी मुख्यालय में इन पैनलों पर चर्चा करेंगे। इस बैठक में प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा भी मौजूद रहेंगे। इसके पहले प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने प्रभारी रंधावा के साथ बैठक की।

सूत्रों के अनुसार, केसी वेणुगोपाल चर्चा के बाद हर जिले के छह नामों के पैनल में से तीन नामों का छोटा पैनल तैयार करेंगे और इसे राहुल गांधी को भेजेंगे। राहुल गांधी जिलेवार नामों पर विचार कर एक फाइनल चयन करेंगे। इस पूरी प्रक्रिया को लगभग एक सप्ताह में पूरा कर जिलाध्यक्षों की घोषणा की संभावना है।

दूसरी ओर, जिलाध्यक्ष बनने की दौड़ में शामिल नेताओं की दिल्ली में सक्रियता बढ़ गई है। दिवाली के दूसरे दिन से ही दावेदार दिल्ली में अपने समर्थक नेताओं से संपर्क कर पैरवी कर रहे हैं। राजस्थान में कांग्रेस के संगठन के 50 जिले हैं, लेकिन पर्यवेक्षकों ने अभी तक 48 जिलों में ही रायशुमारी पूरी की है। बारां जिले की अंता विधानसभा सीट पर उपचुनाव और झालावाड़ जिले में प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी, इसलिए इन दो जिलों में बाद में पैनल तय किया जाएगा।

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles