29.6 C
Jaipur
Saturday, March 7, 2026

प्रदेश का पहला अल्ट्रा हीट ट्रीटमेंट प्लांट, राजस्थान को मिली नई सौगात; PM मोदी ने किया उद्घाटन

भीलवाड़ा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को राजस्थान के पहले अल्ट्रा हीट ट्रीटमेंट (UHT) प्लांट का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उद्घाटन किया। यह अत्याधुनिक प्लांट भीलवाड़ा जिले को मिला है, जिसकी लागत करीब 50 करोड़ रुपये है। प्लांट की स्थापना से डेयरी उद्योग को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है, क्योंकि अब डेयरी प्रोडक्ट्स 6 महीने तक सुरक्षित और ताजे रह सकेंगे। प्रधानमंत्री ने दिल्ली स्थित पूसा विज्ञान केंद्र से इस प्लांट का लोकार्पण किया। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम का लाइव टेलीकास्ट किया गया, जिसे किसानों ने बड़ी संख्या में देखा और सुना।

राजस्थान को मिली नई सौगात

यह प्लांट राजस्थान में सहकारिता क्षेत्र का पहला UHT Aseptic Packaging प्लांट है, जो 200 एमएल तक की पैकिंग कर सकेगा। इससे दुग्ध उत्पादों की गुणवत्ता लंबे समय तक बनी रहेगी और दुग्ध संघों पर मिल्क पाउडर उत्पादन का दबाव भी कम होगा।

किसानों को योजनाओं से मिल रहा लाभ: पीएम मोदी

इस अवसर पर अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि “धन-धान्य कृषि योजना और दलहन आत्मनिर्भरता मिशन जैसे कार्यक्रमों पर केंद्र सरकार ₹35,000 करोड़ से ज्यादा खर्च कर रही है। खेती-किसानी हमेशा हमारी विकास यात्रा का हिस्सा रही है, और अब बदलते समय में इसे तकनीकी सहायता की जरूरत है।” प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ अब किसानों तक सीधे पहुंच रहा है। उन्होंने भारत को दुनिया के बड़े कृषि उत्पादक देशों में से एक बताया।

स्थानीय जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

भीलवाड़ा में आयोजित उद्घाटन कार्यक्रम में सांसद दामोदर अग्रवाल, महापौर राकेश पाठक, विधायक लादू लाल पितलिया और भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा सहित अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारी उपस्थित रहे। स्थानीय किसानों और दुग्ध उत्पादकों में इस पहल को लेकर उत्साह देखा गया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles