Rajasthan Patwari Result 2025: जयपुर। राजस्थान में लाखों अभ्यर्थी बेसब्री से पटवारी भर्ती 2025 का परिणाम आने का इंतजार कर रहे हैं। राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड (RSMSSB) द्वारा यह परिणाम ऑनलाइन घोषित किया जाना है, जिसमें लिखित परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों के नाम और कटऑफ की डिटेल होगी।
परिणाम देर का कारण — आलोक राज का अपडेट
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के चेयरमैन आलोक राज ने परिणाम जारी होने को लेकर ताजा अपडेट दिया है। उनका कहना है कि पटवारी और लाइब्रेरियन के प्राथमिक keys पर ज्यादा ऑब्जेक्शन की वजह से इन दानों परीक्षाओं के प्री डीवी परिणाम में टाइम लगेगा। दीपावली के बाद ही होगा, एक निश्चित तिथि, में आपको अभी नहीं बता पाऊंगा, समय आने पर डेट बता दूंगा।
परिणाम डाउनलोड कैसे करें?
जब परिणाम जारी होगा, उसे इस तरह डाउनलोड किया जा सकता है:
- RSMSSB की आधिकारिक वेबसाइट: rssb.rajasthan.gov.in
- Latest Notice सेक्शन देखें
- लिंक चयन करें: “RSSB Patwari Result 2025 Download PDF”
- उस लिंक पर क्लिक करते ही चयनित उम्मीदवारों के नाम और कटऑफ खुल जायेंगे
पिछले कटऑफ रुझान
पटवारी भर्ती परीक्षा 2025 के लिए 3705 पदों पर भर्ती होनी है। परीक्षा में 6 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने भाग लिया। अब सभी को रिजल्ट और कटऑफ लिस्ट का बेसब्री से इंतजार है। जिन अभ्यर्थियों के अंक कटऑफ से अधिक होंगे, उन्हें डोक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद अंतिम चयन सूची जारी की जाएगी। अगर आप यह जानना चाहते हैं कि इस बार आपकी उम्मीद कितनी है, तो 2022 की कटऑफ लिस्ट एक अच्छा संकेत दे सकती है।
2022 की परीक्षा में कटऑफ (नॉन टीएसपी क्षेत्र)
- सामान्य श्रेणी (पुरुष): 220.772124 अंक
- सामान्य श्रेणी (महिला): 120.789394 अंक
- ईडब्ल्यूएस (सामान्य): 210.08278 अंक


