33.6 C
Jaipur
Saturday, March 7, 2026

Rajasthan Politics: RCA के चुनावों से पहले सियासी बवाल,नेता पुत्रों की खेल संघों में एंट्री पर उठे सवाल

Rajasthan Politics: RCA के चुनावों से पहले राजस्थान की सियासत गर्मा गई है। राजस्थान छात्रसंघ चुनावों में रोक और ओवरेज हो जाने से नेताओं के बेटे अब खेल संघ में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं जिसकी फेहरिस्त काफी लंबी है। जिसके बाद अब खेल संघ पर सवाल उठने लगे हैं। इसे लेकर राजस्थान के सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है। 

जहां कभी सियासी एंट्री के लिए छात्र राजनीति या स्थानीय निकाय चुनाव पहली पाठशाला हुआ करते थे। वहीं बदलते दौर में सियासी मायने बदलते जा रहे हैं। छात्रसंघ चुनाव पर बार-बार रोक लगने या उम्र निकल जाने से तमाम नेताओं के बेटों को भी सियासी दांव-पेंच सीखने के लिए खेल संघ काफी रास आ रहे हैं। इसमें राजस्थान की फेहरिस्त बहुत लम्बी है। अमूमन कोई जिला इससे अछूता नहीं है।

नेता पुत्रों की खेल संघों में एंट्री पर उठे सवाल

राजनीतिक सूत्रों के हवाले से खबर है कि जल्द ही कई मंत्री और विधायकों के बेटों को जिला क्रिकेट संघों के जरिए वाइल्ड कार्ड एंट्री मिलना तय है। माना जा रहा है कि क्रिकेट पिच पर लगातार हो रही नेताओं की एंट्री से RCA के चुनावों में सियासी पारा गर्माएगा। आपको बता दें राजस्थान के खेल संघों में खेल कोड 2005 लागू है जानकारों के मुताबिक खेल संघ यदि खेल कोड 2011 की पालना करें तो एक ही पद पर कई साल से जमे पदाधिकारियों की छुट्टी हो सकती है। साथ ही नेताओं की बजाय खिलाडिय़ों, प्रशिक्षकों, महिलाओं की भागीदारी भी बढ़ सकती है।

खेल की कमान नेता पुत्रों के हाथ

– पूर्व सीएम अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत RCA की कमान संभाल चुके हैं, और वर्तमान में राजसमंद जिला क्रिकेट संघ के कोषाध्यक्ष हैं.

– भाजपा नेता राजेन्द्र राठौड़ के पुत्र पराक्रम सिंह चूरू जिला क्रिकेट संघ में अध्यक्ष हैं.

– चिकित्सा मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर के बेटे धनंजय सिंह नागौर जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष हैं.

– राज्यसभा सदस्य घनश्याम तिवाड़ी के पुत्र आशीष तिवाड़ी सीकर जिला क्रिकेट संघ में कोषाध्यक्ष हैं. 

– शिक्षा और पंचायतराज मंत्री मदन दिलावर के पुत्र पवन बारां जिला क्रिकेट संघ के कोषाध्यक्ष हैं. 

– पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया के पुत्र यश जैन बारां क्रिकेट संघ के अध्यक्ष हैं

खेल संघ की रेस में विधायक और पूर्व विधायक भी

– श्रीगंगानगर में विधायक जयदीप बिहाणी जिला कोषाध्यक्ष

– राजाखेड़ा विधायक रोहित बोहरा धौलपुर जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष

– रानीवाड़ा विधायक रतन देवासी जालोर जिला क्रिकेट संघ में अध्यक्ष

– पूर्व विधायक संयम लोढ़ा सिरोही जिला क्रिकेट संघ में सचिव हैं

– भादरा विधायक संजीव बेनीवाल के बेटे अर्जुन बेनीवाल क्रिकेट संघ में सचिव

कैसे मिलती है खेल संघों में एंट्री?

खेल संघों के चुनावों में हिस्सा लेने के लिए आपको सबसे पहले किसी क्लब की सदस्यता लेनी पड़ती है। क्लब के जरिए पहले जिला कार्यकारिणी में पद दिया जाता है और तब कहीं जाकर किसी राज्य व राष्ट्रीय कार्यकारिणी में एंट्री कराई जाती है। 

केंद्रीय कानून एवं विधि मंत्री अर्जुनराम मेघवाल बेटे के हाथ साइकलिंग

केंद्रीय कानून एवं विधि मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के बेटे रवि शेखर मेघवाल को पिछले साल राजस्थान साइकलिंग एसोसिएशन का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। पिछले करीब पांच सालों से यह पद खाली पड़ा था। आपको बतादें, बीकानेर जिला प्रदेश में साइकलिंग का गढ़ भी माना जाता है। 

वहीं केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत के हाथ दो खेल संघों की कमान है। मंत्री शेखावत फिलहाल जिला बास्केटबॉल संघ व जिला बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष हैं। वहीं सांसद मुरारीलाल मीना दौसा जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles