20.6 C
Jaipur
Saturday, March 7, 2026

राजस्थान कैडर के 1992 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी रजत कुमार मिश्रा राज्य के अगले मुख्य सचिव होंगे!

राजस्थान की नौकरशाही में बड़ा उलटफेर की अटकलें तेज हो गई हैं। वर्तमान मुख्य सचिव सुधांशु पंत (1991 बैच) की सेवानिवृत्ति के बाद, केंद्र में खाद्य एवं रसायन विभाग के सचिव के पद पर तैनात राजस्थान कैडर के 1992 बैच के सीनियर IAS अधिकारी रजत कुमार मिश्रा को राज्य का अगला मुख्य सचिव बनाने पर विचार करने के बाद अब आधिकारिक घोषणा या ऑर्डर निकाले जाने का इंतज़ार हैं। दिल्ली के गलियारों में चर्चा है कि केंद्र सरकार राजस्थान कैडर के किसी सीनियर अधिकारी को वापस बुलाकर राज्य प्रशासन की कमान सौंप सकती है।

सूत्रों के अनुसार, केंद्र में रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय के उर्वरक विभाग में सचिव के पद पर तैनात 1992 बैच के राजस्थान कैडर के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी रजत कुमार मिश्रा को राज्य का अगला मुख्य सचिव बनाए जाने का नाम तय हो गया है। वर्तमान मुख्य सचिव सुधांशु पंत को दिल्ली में नई जिम्मेदारी मिलने के बाद यह नियुक्ति जल्द ही औपचारिक रूप से घोषित हो सकती है।

रजत कुमार मिश्रा, जिन्होंने 1992 में IAS परीक्षा पास की थी, वर्तमान में नई दिल्ली में खाद्य एवं रसायन मंत्रालय के तहत उर्वरक विभाग के सचिव हैं। उनकी वापसी से राज्य में कई महत्वपूर्ण बदलाव की उम्मीद है, खासकर आर्थिक मामलों और केंद्र और राज्य के तालमेल और समन्वय में। हालांकि अन्य दावेदारों में अभय कुमार 1992 बैच और तन्मय कुमार जैसे नाम भी शामिल रहे, लेकिन मिश्रा का केंद्र में मजबूत अनुभव उन्हें आगे रखता है।

रजत मिश्रा अपनी ईमानदारी, कुशल प्रशासनिक क्षमता और समर्पण के लिए जाने जाते हैं। वे मोदी सरकार के विश्वसनीय अधिकारियों में शुमार हैं और राज्य स्तर पर भी महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभा चुके हैं, जैसे कि मुख्यमंत्री कार्यालय में सचिव और अन्य प्रमुख विभागों में। यह नियुक्ति राजस्थान में प्रशासनिक सुधारों और केंद्र-राज्य समन्वय को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

राज्य के प्रशासनिक हलकों में चर्चा है कि मिश्रा की वापसी से विकास परियोजनाओं और नीतिगत फैसलों में तेजी आएगी। आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है, लेकिन सूत्रों का दावा है कि यह फैसला मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा की पसंद और केंद्र की सिफारिश पर आधारित है। यह खबर राजस्थान की राजनीति और प्रशासन में नया दौर शुरू करने का संकेत दे रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles