33.6 C
Jaipur
Saturday, March 7, 2026

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रौंसी में स्टाफ सचिव पद पर रामजीत पटेल निर्वाचित

रौंसी। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रौंसी में आयोजित स्टाफ मीटिंग में रामजीत पटेल को सर्वसम्मति से नया स्टाफ सचिव चुना गया। बैठक पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी एवं प्राचार्य हेमराज मीना तथा प्राचार्य हंसराज मीना की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस अवसर पर प्रस्तावक की भूमिका पूर्व स्टाफ सचिव देशराज गुर्जर ने निभाई, जिसका अनुमोदन राष्ट्रीय शिक्षक संघ मंत्री व्याख्याता नरेश कुमार मीना ने किया। चुनाव अधिकारी व्याख्याता लखनलाल मीना रहे। प्रस्ताव पर समस्त स्टाफ ने एक स्वर में समर्थन किया।

निर्वाचन उपरांत सभी शिक्षकों ने रामजीत पटेल का माला और साफा पहनाकर स्वागत किया तथा शपथ ग्रहण भी कराया। नए स्टाफ सचिव ने विश्वास दिलाया कि प्राचार्य महोदय के नेतृत्व में सभी शिक्षक मिलकर विद्यालय में शांति, सौहार्द, नामांकन वृद्धि और उत्कृष्ट परिणामों के लिए कार्य करेंगे।

इस दौरान वरिष्ठ अध्यापक प्रकाश चंद जाटव, केवलराम मीना, अध्यापक बाबूलाल मीना, भूपेंद्र कुमार शर्मा, गोविंदराम गुर्जर सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा। निवार्चन के अंत में प्राचार्य हेमराज मीना ने नए स्टाफ सचिव को समस्त स्टाफ की तरफ से बधाई देते हुए अपने संबोधन में कहा कि रामजीत पटेल विधालय के लिए समर्पित,कर्मनिष्ठ और परिश्रमी कार्मिक है जब ये कर्मचारी हितार्थ पूरे प्रदेश के हजारों कर्मचारियों का नेतृत्व करते है तो यह तो एक विधालय मात्र है, मुझे पूर्ण विश्वास है आने वाले समय में मेरे साथ कंधे से कंधा मिलाकर विद्यालय विकास में योगदान देंगे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles