20.6 C
Jaipur
Saturday, March 7, 2026

RPSC RAS मुख्य परीक्षा 2023: 972 पदों के लिए आज पूरे होंगे इंटरव्यू, रात में जारी हो सकता है रिजल्ट

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) द्वारा आयोजित RAS मुख्य परीक्षा 2023 की भर्ती प्रक्रिया अपने अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। 972 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित किए गए साक्षात्कार (Interview) प्रक्रिया आज (मंगलवार) अंतिम दिन के इंटरव्यू पूरे होने के साथ ही समाप्त हो जाएगी। इसके बाद आयोग की ओर से देर शाम तक अंतिम चयन सूची जारी किए जाने की संभावना है। इस सूची के जारी होने के बाद प्रदेश में 972 नए प्रशासनिक अधिकारी नियुक्त होंगे।

नियुक्ति प्रक्रिया जल्द शुरू होने की उम्मीद

सूत्रों के मुताबिक, परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को जल्द ही नियुक्ति से संबंधित प्रक्रिया के लिए बुलाया जाएगा। RPSC यह परिणाम अपने आधिकारिक ऑनलाइन पोर्टल पर भी प्रकाशित करेगा, जहां अभ्यर्थी अपने रोल नंबर की मदद से सीधे चयन सूची देख सकेंगे।

RAS-2024 साक्षात्कार कार्यक्रम की भी होगी घोषणा

RAS-2023 की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब सभी की नजर RAS-2024 पर टिकी है। विश्वसनीय सूत्र बताते हैं कि RPSC जल्द ही RAS-2024 मुख्य परीक्षा के साक्षात्कार कार्यक्रम की घोषणा कर सकता है। इससे राज्य के प्रशासनिक तंत्र को नई गति मिलने की उम्मीद है।

इंटरव्यू 21 अप्रैल से जारी थे

आरएएस भर्ती 2023 के इंटरव्यू 21 अप्रैल से शुरू हुए थे, जिनमें कुल 2,168 अभ्यर्थी शामिल हुए। इस भर्ती का प्री-एग्जाम 1 अक्टूबर 2023 को आयोजित किया गया था।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles