29.6 C
Jaipur
Saturday, March 7, 2026

SMS अस्पताल अग्निकांड पर सियासत गरमाई: टीकाराम जूली बोले – ये हादसा नहीं, हत्या है; स्वास्थ्य मंत्री से इस्तीफे की मांग

जयपुर।  राजधानी जयपुर के सवाई मानसिंह (SMS) अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर के ICU में रविवार देर रात लगी भीषण आग से प्रदेशभर में हड़कंप मचा हुआ है। इस दर्दनाक हादसे में अब तक 8 मरीजों की मौत हो चुकी है, जबकि कई गंभीर रूप से झुलसे हुए हैं। घटना के बाद राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता टीकाराम जूली ने इसे “हादसा नहीं, बल्कि हत्या” करार देते हुए राज्य सरकार पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है।

स्वास्थ्य मंत्री दें इस्तीफा” – जूली

टीकाराम जूली सोमवार सुबह SMS अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने पीड़ित परिजनों से मुलाकात कर पूरी घटना की जानकारी ली। उन्होंने कहा: “ICU में आग लगने के बाद स्टाफ ने मरीजों को छोड़कर अपनी जान बचाई, जबकि मरीजों को उनके परिजनों ने बचाया। अगर वक्त रहते उपाय किए जाते तो शायद ये जानें बचाई जा सकती थीं।” जूली ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर का इस्तीफा लेने की मांग करते हुए कहा कि “इस घटना की पूरी नैतिक जिम्मेदारी सरकार की है और इसके लिए स्वास्थ्य मंत्री जवाबदेह हैं।”

कांग्रेस नेताओं ने जताई संवेदना, मांगी उच्चस्तरीय जांच

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा भी अस्पताल पहुंचे और मृतकों के परिजनों से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने हादसे पर गहरा दुख जताते हुए उच्चस्तरीय न्यायिक जांच की मांग की।

चिकित्सा व्यवस्था की पोल खोलती है – डोटासरा

गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा: “यह घटना राज्य की चिकित्सा व्यवस्था की पोल खोलती है। सरकार को तुरंत जिम्मेदारों पर कार्रवाई करनी चाहिए और पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा देना चाहिए।”

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles