29.6 C
Jaipur
Saturday, March 7, 2026

भिवाड़ी में नाकाबंदी के दौरान दबोचे गए तस्कर, 1000 पुड़िया स्मैक बरामद

भिवाड़ी पुलिस जिले की चौपानकी थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए 259 ग्राम स्मैक बरामद की है। इसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 52 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने इस मामले में दिल्ली के दो तस्करों को गिरफ्तार किया है और तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया है।

सप्लाई से पहले पकड़े गए तस्कर

पुलिस के मुताबिक, जब्त की गई 259 ग्राम स्मैक से करीब 1000 पुड़िया तैयार कर भिवाड़ी में सप्लाई की जानी थी। पुलिस ने समय रहते कार्रवाई कर इस योजना को विफल कर दिया।

टीम ने की नाकाबंदी

भिवाड़ी पुलिस अधीक्षक प्रशांत किरण ने बताया कि इस कार्रवाई में एएसपी अतुल साहू, डीएसपी कैलाश चौधरी, चौपानकी थानाधिकारी नाथूलाल और डीएसटी के सब-इंस्पेक्टर सचिन शर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। टीम ने अजमेरी गेट नाके पर नाकाबंदी के दौरान तस्करों को पकड़ा।

ऐसे हुई गिरफ्तारी

20 अगस्त की रात करीब 8:20 बजे पुलिस संदिग्ध वाहनों की जांच कर रही थी। इस दौरान एक काली स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल को रुकने का इशारा किया गया। लेकिन बाइक सवार दोनों युवक भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर उन्हें पकड़ लिया। पूछताछ में युवक घबरा गए और पुलिस से बचने की कोशिश कबूल की। तलाशी में पीछे बैठे युवक की जेब से 259 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच जारी है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles