29.6 C
Jaipur
Saturday, March 7, 2026

SOG ने पकड़ा गहलोत का PSO, राठौड़ बोले— ‘यह रिश्ता क्या कहलाता है’ 

राजस्थान में सब-इंस्पेक्टर भर्ती पेपर लीक प्रकरण ने एक बार फिर राजनीतिक माहौल गरमा दिया है। मामला तब तूल पकड़ गया जब एसओजी ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निजी सुरक्षा अधिकारी (पीएसओ) को गिरफ्तार कर लिया। नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने इस मामले में गहलोत पर सीधा हमला बोला है।

     राठौड़ ने एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि यह राजस्थान के युवाओं के सपनों के साथ सबसे बड़ा विश्वासघात है, जो अब खुलकर सामने आ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस प्रकरण में गहलोत के निजी सुरक्षा अधिकारी पीएसओ और उसका बेटा SOG के हत्थे चढ़ चुका है।

    उन्होंने आगे कहा कि यह किसी सामान्य व्यक्ति का मामला नहीं बल्कि उस निजी अंगरक्षक का है जिसके पास वर्षों से गहलोत जी की हर निजी जानकारी तक पहुंच थी। निजी अंगरक्षक के पास सभी निजी जानकारियां होना स्वाभाविक बात है और भ्रष्ट पीएसओ को लंबे समय तक निजी अंगरक्षक रखना गंभीर लापरवाही है। आखिरकार… यह रिश्ता क्या कहलाता है ?

    Related Articles

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Stay Connected

    0FansLike
    0FollowersFollow
    0SubscribersSubscribe
    - Advertisement -spot_img

    Latest Articles