33.6 C
Jaipur
Saturday, March 7, 2026

खाटूश्याम मंदिर के बाहर जमकर चले लाठी-डंडे, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

राजस्थान के सीकर स्थित प्रसिद्ध खाटूश्याम मंदिर जहां हर दिन हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं, वहां शुक्रवार को एक ऐसा दृश्य सामने आया जिसने हर किसी को चौंका दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जहां श्रद्धालुओं और स्थानीय दुकानदारों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई इसके बाद दोनों ने एक-दूसरे को लाठी और डंडों से पिटाई करना शुरू कर दिया।

घटना का वीडियो वायरल

मारपीट का जो वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों पक्ष एक-दूसरे पर लाठियों से हमला कर रहे हैं। वीडियो में महिलाएं और पुरुष एक दूसरे पर लगातार लाठियों और डंडो से एक दूसरे को पीट रहे है।  

श्रद्धालुओं की ओर से दुकानदारों के खिलाफ कोई रिपोर्ट नहीं

पुलिस के मुताबिक खाटूश्यामजी मंदिर में मध्यप्रदेश के उज्जैन से कुछ श्रद्धालु दर्शन करने के लिए खाटूश्यामजी आए हुए थे। इस दौरान खाटू में बारिश हो रही थी। श्रद्धालु बारिश से बचने के लिए श्याम कुंड जाने वाले रास्ते पर एक दुकान में रुक गए। इस पर दुकानदार ने इन लोगों को बाहर जाने को कहा, लेकिन उन्होंने वहीं पर रुकने देने के लिए कहा। इसी बात को लेकर दुकानदार ने धक्का-मुक्की शुरू कर दी। मामला इतना बढ़ गया कि दुकानदारों ने लाठी और डंडों से पिटाई करना शुरू कर दिया। श्रद्धालुओं की ओर से दुकानदारों के खिलाफ कोई रिपोर्ट नहीं दी गई है। रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles