33.6 C
Jaipur
Saturday, March 7, 2026

तहव्वुर राणा का 26/11 आतंकी हमले को लेकर बड़ा खुलासा, कहा- पाक सेना का भरोसेमंद…

Tahawwur Rana Mumbai Attack: मुंबई में हुए 26/11 आंतकवादी हमले का मास्टरमाइंड तहव्वुर हुसैन राणा ने मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच की पूछताछ में सनसनीखेज खुलासे किए हैं। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की पूछताछ में तहव्वुर हुसैन राणा ने कहा है कि वह पाकिस्तानी सेना का सबसे भरोसेमंद एजेंट था। उसने इस बात को भी कबूल कर लिया है कि वह मुंबई में हुए आतंकी हमले की साजिश में शामिल था।

सूत्रों के मुताबिक तहव्वुर ने मुंबई आतंकी हमले को लेकर कहा कि यह पूरे प्लान से किया गया था। अटैक से पहले उसने छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस सहित कई जगहों का जायजा लिया था। राणा का दावा है कि 26/11 हमला पाकिस्तान की आईएमआई की निगरानी में हुआ था। पाक आर्मी ने उसे कई जगहों पर भेजा था। वह भारत के साथ-साथ सऊदी अरब में भी रह चुका है।

न्यायिक हिरासत बढ़ाई

तहव्वुर राणा की न्यायिक हिरासत को बढ़ा दिया है। अब कोर्ट में अगली पेशी 9 जुलाई तक होगी। बता दें कि तहव्वुर अभी एनआईए की कस्टडी में है और दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद है।

यह भी पढ़ें: वसुंधरा राजे के बयान से राजस्थान की सियासत में हलचल, पोस्ट में लिखा- मौसम और इंसान कब बदल जाए…

राणा की पूछताछ से हमले के पीछे की व्यापक साजिश 

एनआईए द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि राणा की पूछताछ से हमले के पीछे की व्यापक साजिश का खुलासा हो सकता है, जिसमें दिल्ली सहित अन्य शहरों को निशाना बनाने की योजना थी।

बचपन का दोस्त हेडली भी शामिल

पूछताछ के दौरान तहव्वुर ने अपने बचपन के दोस्त का भी जिक्र किया उसने कहा कि हेडली 26/11 की रेकी करने और योजना के पहलुओं के लिए पूरी तरह से जिम्मेदार था।

 यह भी पढ़ें: RICS ने की पहलगाम आतंकी हमले की निंदा, PM बोले- भारत आतंकवाद का शिकार 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles