बिहार की राजनीति में उबाल चालू है .. एक तरफ मतदाता सूची को लेकर और दूसरा लालू के बड़े बेटे तेज प्रताप का परिवार से बेदखली के बाद चुनाव का बड़ा ऐलान। तेज प्रताप ने अपने ही पिता लालू प्रसाद यादव की पार्टी के खिलाफ चुनावी बिगुल फूंक दिया है। कुछ दिनों पहले उन्होंने टीम तेज प्रताप यादव का गठन किया और उसके बैनर तले चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया .. साथ ही इस टीम के बैनर से राज्य के दूसरे क्षेत्रों में कैंडिडेट उतारने का फैसला किया।
चुनावी मैदान में उतरने के ऐलान के कुछ दिनों बाद ही तेजप्रताप ने अब एक और नया धमाका कर दिया है। उन्होंने बिहार चुनाव से पहले एक और नया मोर्चा तैयार किया है। टीम तेज प्रताप ने पांच दलों के साथ गठबंधन कर आरजेडी और जेडीयू समेत अन्य दलों के लिए चिंता बढ़ा दी है। टीम तेजप्रताप ने जिन दलों के साथ गठबंधन किया है उसमें प्रदीप निषाद की विकास वंचित इंसान पार्टी (वीवीआईपी), भोजपुरिया जन मोर्चा (बीजेएम), प्रगतिशील जनता पार्टी (पीजेपी), वाजिब अधिकार पार्टी (डब्ल्यूएपी) और संयुक्त किसान विकास पार्टी (एसकेवीपी) शामिल है। इसकी घोषणा खुद तेज प्रताप यादव की है। पटना के मौर्या होटल में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होने गठबंधन का ऐलान किया, और कहा कि अब मिलकर हम लोग अपनी लड़ाई लड़ेंगे।
तेज प्रताप ने कहा कि हमने महुआ से चुनाव लड़ने का बिगुल फूंका है, आगे की लड़ाई हम साथ लड़ेंगे, बहुत दुश्मन लोगों को लगेगा कि हम आगे बढ़ रहे। मुझे विश्वास है कि हम आगे बढ़ते रहेंगे। उन्होने अपने दल से आरजेडी, कांग्रेस जैसी पार्टियों को भी जुड़ने का आमंत्रण दे डाला। वहीं महागठबंधन की सहयोगी मुकेश सहनी की वीआईपी को बहुरूपिया बता डाला। तेज प्रताप वैशाली की महुआ सीट से चुनाव लड़ने का ऐलान पहले ही कर चुके हैं। एक सवाल के जवाब में उन्होने कहा कि तेजस्वी महुआ से कभी चुनाव नहीं लड़ेंगे। तेजस्वी को हम शुरू से आशीर्वाद दे रहे हैं कि तेजस्वी आगे बढ़ें।
आपको बता दें विकास वंचित इंसान पार्टी (वीवीआईपी) के संस्थापक प्रदीप निषाद है। जो बिहार में हेलीकॉप्टर बाबा के नाम से भी जाने जाते हैं। बीती 28 जून को नई पार्टी की घोषणा की थी। कभी वीआईपी चीफ मुकेश सहनी के बेहद करीबी रहे प्रदीप ने नई पार्टी बनाई है। यूपी के मिर्जापुर के रहने वाले प्रदीप निषाद और सहनी के बीच यूपी चुनाव से एक साल पहले 2021 में दूरियां बढ़ गई थी। आरोप लगाते हुए उन्होने कहा था कि पार्टी में उनको मान-सम्मान नहीं मिल रहा था। जिसके चलते मुकेश सहनी की वीआईपी छोड़ दी। अब टीम तेज प्रताप के साथ हो गए हैं।
अब देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले बिहार विधानसभा चुनावों में टीम तेजप्रताप कितना कमाल दिखा पाती है – क्या तेजप्रताप परिवार से बेदखली के बाद अपनी घर की पार्टी आरजेडी और सत्ता पर आसीन एनडीए सरकार को हिला पाने में सफल होंगे या नहीं – इसका जवाब समय की गहराइयों में छिपा हुआ है। लेकिन आप जुड़े रहे हमारे साथ और बिहार चुनाव से जुडी रोचक ख़बरों के लिए चैनल को सब्सक्राइब करें। वीडियो पसंद आया तो इसे लाइक शेयर करें।


