33.6 C
Jaipur
Saturday, March 7, 2026

Telangana News: बापू घाट पर बनेगी दुनिया की सबसे ऊंची गांधी प्रतिमा

नई दिल्ली: तेलंगाना सरकार ने ऐतिहासिक बापू घाट पर दुनिया की सबसे ऊंची महात्मा गांधी प्रतिमा स्थापित करने का बड़ा फैसला किया है। यह प्रतिमा मूसी नदी के किनारे बनेगी और सरकार ने इसके डिजाइन और ऊंचाई को लेकर विशेषज्ञों और डिजाइनरों के साथ विचार-विमर्श शुरू कर दिया है।

सुझाव मांग रही है सरकार

सरकार प्रतिमा की ऊंचाई और डिजाइन को अंतिम रूप देने से पहले राजनीतिक दलों और जनता से सुझाव आमंत्रित करेगी। सूत्रों के अनुसार, प्रतिमा की मुद्रा पर भी विचार-विमर्श हो रहा है, जिसमें यह तय किया जाएगा कि गांधीजी बैठे हुए हों, चलते हुए या मार्च करते हुए। सभी पक्षों से चर्चा के बाद यह निर्णय लिया जाएगा।

गांधी की मूर्तियों के बारे में जुटाई जा रही जानकारी

अधिकारियों ने दुनिया भर में महात्मा गांधी की स्थापित मूर्तियों की जानकारी एकत्र करना शुरू कर दिया है। पटना के गांधी मैदान में 72 फीट ऊंची गांधी प्रतिमा देश में सबसे ऊंची है, जिसे 2013 में स्थापित किया गया था। विदेश में, सबसे ऊंची गांधी प्रतिमा अमेरिका के टेक्सास में है, जिसकी ऊंचाई आठ फीट है और जिसमें गांधीजी दांडी मार्च करते हुए दिखाए गए हैं।

बापू घाट बनेगा पर्यटन केंद्र

मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने बापू घाट को एक प्रमुख पर्यटन स्थल और शिक्षा केंद्र के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही मूसी नदी पर एक पुल-सह-बैराज बनाने की योजना भी है। मुख्यमंत्री का कहना है कि यह स्मारक न केवल महात्मा गांधी के विचारों को जीवंत रखेगा बल्कि लोगों को प्रेरित भी करेगा।

स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का जिक्र

गौरतलब है कि दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा, स्टैच्यू ऑफ यूनिटी, सरदार वल्लभभाई पटेल को समर्पित है। यह प्रतिमा 182 मीटर (लगभग 600 फीट) ऊंची है और गुजरात में नर्मदा नदी के किनारे स्थित है। तेलंगाना सरकार की यह पहल भी महात्मा गांधी के आदर्शों को सम्मानित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles