29.6 C
Jaipur
Saturday, March 7, 2026

संयुक्त संविदा मुक्ति मोर्चा की चेतावनी, मानसून सत्र में संविदाकर्मियों का बड़ा आंदोलन

संयुक्त संविदा मुक्ति मोर्चा, राजस्थान के प्रदेश प्रवक्ता और पंचायत शिक्षक विद्यालय सहायक संघ के संयोजक रामजीत पटेल ने सरकार को चेतावनी दी है कि आगामी विधानसभा मानसून सत्र में संविदाकर्मियों का बड़ा आंदोलन देखने को मिलेगा।

पटेल ने कहा कि मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष नरेंद्र के नेतृत्व में 1 लाख 10 हजार संविदाकर्मी, विभिन्न कैडरों के नेताओं के साथ, अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर उतरेंगे।पटेल ने बताया कि हजारों की संख्या में संविदाकर्मी 22 गोदाम पर एकत्रित होकर विधानसभा की ओर कूच करेंगे। उनकी मुख्य मांग संविदाकर्मियों का स्थायीकरण है। उन्होंने कहा, “मोर्चा के सभी कैडर नियमितीकरण के दायरे में आ चुके हैं, फिर भी सरकार देरी क्यों कर रही है?

यह लेटलतीफी अब बर्दाश्त नहीं होगी।”उन्होंने आगे कहा कि संविदाकर्मी लंबे समय से स्थायीकरण की मांग कर रहे हैं और सरकार के उदासीन रवैये के खिलाफ यह आंदोलन और तेज होगा। मोर्चा ने सरकार को स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं, तो आंदोलन और उग्र रूप ले सकता है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles