33.6 C
Jaipur
Saturday, March 7, 2026

khatu Shyam News: खाटू श्याम मंदिर जाने से क्यों डर रहे भक्त, जानें आखिर क्या है वजह

राजस्थान का प्रसिद्ध धार्मिक स्थल खाटू श्याम जी मंदिर में देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु दर्शन करने के लिए पहुंचते है, लेकिन पिछले कुछ समय से इस पावन तीर्थस्थल पर व्यवस्थाओं की बदहाली श्रद्धालुओं के लिए एक बड़ी परेशानी का सबब बनती जा रही है। लगातार बढ़ती डकैती, लूट और गुंडागर्दी की घटनाओं के कारण लोगों में खौफ और असुरक्षा का माहौल पैदा हो रहा है।

पार्किंग की अव्यवस्था, भिखारियों की जबरदस्ती, गंदगी का अंबार, और धार्मिक स्थल के नाम पर मनमानी वसूली ये सब समस्याएं अब आम हो चुकी हैं। तीर्थनगरी में ई-रिक्शा और लोकल वाहनों की गुंडागर्दी, सड़कों पर अतिक्रमण, और रात के अंधेरे में सुरक्षा का अभाव भी यात्रियों की चिंता का विषय बना हुआ है। रोजाना अब मारपीट और गुंडागर्दी की घटना लोगों के लिए आम बात सी हो गई है।

जिसमें महिलाओं को भी नहीं बख्शा जा रहा है। पिछली घटनाओं को देखते हुए, यह एक और उदाहरण है कि प्रशासन समय रहते स्थिति को संभालने में नाकाम रहा। पिछले कुछ महीनों में लगातार हो रही घटनाएं दर्शाती हैं कि मंदिर परिसर अब सिर्फ एक आस्था का स्थल नहीं, बल्कि जेबकतरी, झगड़े, चोरी और हिंसा का केंद्र बनता जा रहा है प्रशासन की लापरवाही, ट्रस्ट की निष्क्रियता और पुलिस की ढिलाई इस पवित्र स्थल को अपराधियों के लिए सुरक्षित जगह बना रही है। आस्था के मंदिर को अपराध का अड्डा बनने से रोकना होगा। अगर समय रहते सख्त कदम नहीं उठाए गए, तो ना श्रद्धालु बचेंगे, ना आस्था।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles