ईजराइल-ईरान में सीजफायर के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान सामने आया
- ईजराइल-ईरान में सीजफायर के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान सामने आया है। ट्रंप ने ईजराइल को चेतावनी देते हुए कहा है कि ईरान पर बम न गिराए और अपने पायलटों को तुरंत वापस बुला ले। यह बयान एक दिन पहले ट्रंप द्वारा सीजफायर की घोषणा के बाद आया है, जब दोनों देशों के बीच तनाव और संघर्ष ने क्षेत्रीय शांति के लिए गंभीर खतरे का रूप ले लिया था।
ट्रंप ने कहा कि वह संघर्ष विराम के उल्लंघन के लिए दोनों पक्षों से नाखुश हैं, लेकिन इजरायल के साथ विशेष रूप से नाराज हैं। उन्होंने कहा कि इजरायल ने समझौते के तुरंत बाद गोलीबारी शुरू कर दी थी। ट्रंप ने यह घोषणा की थी कि अमेरिका और संयुक्त राष्ट्र ने ईरान और इजरायल को एक समझौते पर लाने के लिए कड़ी कोशिशें की थीं, ताकि युद्ध को और बढ़ने से रोका जा सके। हालांकि, सीजफायर के बावजूद घटनाएँ लगातार हो रही थीं, जो किसी भी समझौते की सफलता पर सवाल उठा रहे थे।
बधाई हो सभी को!
ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट कर लिखा, “बधाई हो सभी को! ईरान और इजरायल ने सीजफायर पर सहमति बना ली है। सीजफायर 6 घंटे के भीतर शुरू होगा और ईरान को पहले इसे पालन करना होगा। जैसे ही ईरान सीजफायर का पालन करेगा, अगले 12 घंटे में इजरायल भी इसमें शामिल हो जाएगा। 24 घंटे बाद औपचारिक तौर पर युद्ध को समाप्त माना जाएगा।
- Advertisement -