29.6 C
Jaipur
Saturday, March 7, 2026

धरने पर बैठे किसानों से AEN बोले -‘गया कांग्रेस का टाइम अब…

किसान बोले – हम कांग्रेस-बीजेपी नहीं, किसान हैं

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के बानसूर कस्बे में ट्रांसफॉर्मर की मांग को लेकर किसान का गुस्सा फूट पड़ा। किसान डिस्कॉम कार्यालय का गेट बंद कर उसके सामने धरने पर बैठ गए आरोप लगाया कि सहायक अभियंता नितिन गुप्ता ने उनकी मांगों को अनसुना कर बदतमीजी की।

किसानों का कहना है कि जब वे ट्रांसफॉर्मर बदलने की मांग लेकर पहुंचे तो AEN ने कहा कि कांग्रेस का जमाना गया, अब बीजेपी का राज है, ट्रांसफॉर्मर भूल जाओ। किसान ने जवाब में कहा हम कांग्रेस-बीजेपी नहीं, किसान हैं। हमें बिजली चाहिए, डीपी चाहिए। वे किसी राजनीतिक दल से नहीं, बल्कि अपनी बुनियादी जरूरत बिजली के लिए लड़ रहे हैं। इस पर माहौल तनावपूर्ण हो गया।

इस घटना को लेकर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पर निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जी, क्या अब आपकी सरकार में किसानों को बिजली के ट्रांसफॉर्मर भी पार्टी देखकर मिलेंगे? नारायणपुर में जब किसान ट्रांसफॉर्मर की माँग को लेकर धरने पर बैठे तो AEN श्री नितिन गुप्ता ने कहा ‘अब कांग्रेस का नहीं, भाजपा का राज है।’ क्या ये है सुशासन?

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles