29.6 C
Jaipur
Saturday, March 7, 2026

संविधान बचाओ रैली में डोटासरा ने SP को दी चेतावनी, बोले – एक-एक का हिसाब चुकता नहीं किया तो मेरा नाम डोटासरा नहीं

प्रशासन ने भाया के खिलाफ आंख उठाने की कोशिश की, तो कांग्रेस ईंट से ईंट बजा देगी

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने बारां में आयोजित ‘संविधान बचाओ रैली’ में भाजपा और राज्य सरकार पर आड़े हाथों लेते हुए कहा कि पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया पर दर्ज किए गए झूठे मुकदमे लोकतांत्रिक मर्यादाओं का हनन हैं और अगर प्रशासन ने भाया के खिलाफ आंख उठाने की कोशिश की, तो कांग्रेस ईंट से ईंट बजा देगी।

डोटासरा ने पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया के खिलाफ मुकदमों का जिक्र करते हुए एसपी को चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि अगर कोई अपराधी है, गलत काम किया तो जो कानून कहता है वह करो, लेकिन डराकर या भाजपा का गुलाम बनकर कोई अधिकारी चलेगा तो उसे बता देंगे कि कांग्रेस क्या चीज है। उन्होंने कहा कि एक-एक का हिसाब चुकता नहीं किया तो मेरा नाम डोटासरा नहीं।

राजस्थान के कृषि मंत्री किरोड़ीलाल मीणा पर तीखा हमला बोला। डोटासरा ने कहा कि खुद भाजपा के मंत्री यह कह रहे हैं कि नकली खाद और बीज गुजरात से आ रहे हैं, लेकिन मुख्यमंत्री इस पर चुप हैं। साथ ही 8 करोड़ रुपए के अवैध बजरी खनन के आरोप भी भाजपा के ही मंत्री लगा रहे हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि यह “पर्ची सरकार” है जो दिल्ली से आदेश आने पर ही कोई फैसला लेती है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles