Deprecated: stripos(): Passing null to parameter #1 ($haystack) of type string is deprecated in /home2/kha56t/public_html/wp-includes/functions.wp-styles.php on line 90

March 2024

March 29, 2024

वित्तीय अनियमिताओं के बाद आरसीए की कार्यकारिणी भंग, एडहॉक कमेटी का गठन, चुनाव पर रोक,लोकसभा चुनाव के बाद होंगे चुनाव

राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (आरसीए) में व्यापक वित्तीय अनियमिताओं के बाद कार्यकारी अध्यक्ष और मौजूदा कार्यकारिणी को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की सहमति के बाद सहकारिता विभाग के […]
March 29, 2024

सोयाबीन की आड़ में तस्करी किया जा रहा 653 किलो डोडा पोस्ट छिलका किया जब्त

जयपुर/चूरू, 29 मार्च। चूरू जिले की सरदारशहर थाना पुलिस की टीम ने मेगा हाईवे बाबेल चौक पर नाकाबंदी में एक पंजाब नंबर के कंटेनर से डेढ़ […]
March 29, 2024

लोकसभा चुनाव में लापरवाही, बाड़मेर के एडीएम डॉ. सत्य प्रकाश कासवा को किया एपीओ, बालोतरा के एडीएम राजेंद्र सिंह चंदावत को लगाया

लोकसभा चुनाव में लापरवाही के मामले में बाड़मेर के एडीएम डॉ. सत्य प्रकाश कासवा को कार्मिक विभाग ने एपीओ कर दिया है। उनकी जगह बालोतरा के […]
March 29, 2024

एसयूवी और डंपर के बीच टक्कर में आरपीएस अधिकारी राजेंद्र गुर्जर की मौत और बेगू की सर्किल ऑफिसर अंजलि घायल, कोटा अस्पताल में कराया भर्ती

कोटा चित्तौड़गढ़ रोड पर धनेश्वर के नजदीक नांता थाना इलाके में शुक्रवार सुबह एसयूवी और डंपर के बीच टक्कर में आरपीएस अधिकारी राजेंद्र गुर्जर की मौत […]
March 29, 2024

ख़त्म हुआ आतंक का अंसारी, माफिया मुख़्तार का हुआ अंत

माफिया से नेता बने गैंगस्टर मुख्तार अंसारी की कार्डियक अरेस्ट से मौत हो गई. मुख्तार की मौत के बाद पूरे यूपी में अलर्ट जारी कियागया है। कई जिलों में धारा 144 लागू कर दी गई है। अंसारी करीब 19 साल से जेल में बंद था. मुख्तार के खिलाफ 65 केस दर्ज हैं. इनमें हत्या, हत्या के प्रयास, अपहरण, धोखाधड़ी, गुंडा एक्ट, आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर एक्ट, सीएलए एक्ट से लेकर एनएसए तक शामिलहै. इनमें से उसे 8 मामलों में सजा हो चुकी थी. 21 केस विचाराधीन हैं.  . सिर्फ मुख्तार ही नहीं, उसके परिवार के सदस्यों पर भी कानूनका शिकंजा कसा गया है. आज के इस विडियो में हम मुख्तार अंसारी और उसकी पूरे परिवार की कहानी जानेगे कैसे पूरी फैमली जुर्मकी दुनिया में अपनी हैवानियत से दहशत फहलायी और फिर उस जुर्म की दुनिया का अंत हुआ … उत्तर प्रदेश के हिस्से में कभी माफिया मुख्तार अंसारी ने अपनी दहशत फहलायी थी। गाजीपुर, मऊ, वाराणसी समेत कई जिलों मेंउसका असर होता था…. वहीं दिल के दौरे पड़ने से बांद्रा जेल में बंद मुख्तार अंसारी का निधन हो गया। इसके साथ ही दशकों तकमाफिया चलाने वाले मुख्तार अंसारी भी अतीत हो गए। मुख्तार अंसारी के परिवार का गाजीपुर में दबदबा रहा है …उसका भाई अफजालअंसारी भी सांसद बना … लेकिन बीते साल 15 अप्रैल को पूर्व सांसद और माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ कीप्रयागराज में गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। यह हत्या सरेआम मीडिया के कैमरों के सामने हुई थी और दर्जनों पुलिसवालों की सुरक्षा में तब हुई, जब दोनों माफिया भाइयों कोमेडिकल के लिए लाया गया था। अतीक अहमद की तो सरेआम हत्या हुई थी।  वहीं  मुख्तार अंसारी की मौत के बाद ये सवाल उठ रहा है कि उसकी पत्नी अफशां अंसारी सामने आएंगी या नहीं? यूपी पुलिस के लिएअफशां अंसारी की गिरफ्तारी चुनौती बनी हुई है. क्योंकि अफशां अंसारी पर कुल 11 केस दर्ज हैं.  परिवार पर दर्ज हैं 101 केस मुख्तार अंसारी समेत उसके परिवार पर 101 केस दर्ज हैं. उसके भाई अफजाल अंसारी पर 7 मामले, भाई सिगबतुल्लाह अंसारी पर 3 केस, बेटे अब्बास अंसारी पर 8 तो छोटे बेटे उमर अंसारी पर 6 केस दर्ज हैं. मुख्तार अंसारी की बहू निखत पर 1 मुकदमा दर्ज है…वहींमुख्तार की पत्नी अफशां पर गाजीपुर कोतवाल, मुहम्मदाबाद कोतवाली, नंदगंज, मऊ लखनऊ में भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं. अफशां पर गजल होटल लैंड डील के अलावा नंदगंज में सरकारी जमीन को कब्जा करने का आरोप है. पुलिस रिकॉर्ड में अफशां अंसारीIS-191 गैंग की सदस्य के तौर पर चिह्नित हैं.  ’15 साल की उम्र में अपराध की दुनिया में आया’ मुख्तार अंसारी का 1963 में एक प्रभावशाली परिवार में जन्म हुआ …उसने बहुत ही छोटी उम्र में अपराध की दुनिया में कदम रख दियाऔर खुद का गिरोह खड़ा किया. ये बात साल 1978 की थी .. तब अंसारी सिर्फ 15 साल का था. कानून के साथ उसका पहला बारसामना तब हुआ, जब उस पर गाजीपुर के सैदपुर थाने में आपराधिक धमकी की एफआईआर दर्ज करवाई गई…उसने  सरकारी ठेकों परकब्जा जमाना शुरू किया. चंद समय में माफिया के रूप में पहचान बना ली .  ‘अपराध से राजनीति में एंट्री की’ ‘जेल में रहकर तीन बार चुनाव जीता’ मुख्तार अंसारी ने उत्तर प्रदेश में अपराध के बाद राजनीति की दुनिया में कदम रखा.  उसका बढ़ता आपराधिक ग्राफ राजनीति में एंट्रीपाने में बाधा नहीं बन सका. मुख्तार अंसारी पहली बार 1996 में मऊ से बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर विधायक चुने गए. उसने2002 और 2007 के विधानसभा चुनावों में निर्दलीय चुनाव लड़ा और इसी सीट पर जीत हासिल की. 2012 में उसने कौमी एकता दललॉन्च किया और मऊ से फिर से जीत हासिल की. 2017 में वो फिर से मऊ से जीता. 2022 में उसने अपने बेटे अब्बास अंसारी के लिएसीट खाली कर दी. अब्बास ने इस सीट पर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के टिकट पर जीत हासिल की. सुभासपा के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर हैं और इस समय वो यूपी सरकार में मंत्री हैं. 2022 के चुनाव के वक्त राजभर और सपा ने अलायंस में चुनाव लड़ा था. मुख्तार 2005 से जेल में है और उसने 2007, 2012 और 2017 का चुनाव जेल में रहकर ही जीता. ‘दो बार उम्रकैद की सजा मिली’ मुख्तार को हाल ही में करीब 37 साल पुराने केस में सजा सुनाई गई थी. उसे फर्जी तरीके से हथियार का लाइसेंस हासिल करने कादोषी पाया गया था. इस केस में एमपी-एमएलए कोर्ट ने अंसारी को आजीवन कारावास और 2.02 लाख रुपये के जुर्माने की सजासुनाई थी. पिछले 18 महीनों में यूपी की अलग-अलग अदालतों द्वारा यह आठवां मामला था, जिसमें मुख्तार को सजा सुनाई गई औरदूसरी बार उसे आजीवन कारावास की सजा मिली थी. इससे पहले 15 दिसंबर, 2023 को वाराणसी की एमपी/एमएलए कोर्ट ने मुख्तार को सजा सुनाई थी. मुख्तार को बीजेपी नेता औरकोयला व्यापारी नंद किशोर रूंगटा के 22 जनवरी 1997 को अपहरण और हत्या से जुड़े मामले में पांच साल और छह महीने की सजामिली थी. 27 अक्टूबर 2023 को गाजीपुर एमपी/एमएलए कोर्ट ने 2010 में उसके खिलाफ दर्ज गैंगस्टर एक्ट के मामले में 10 साल केकठोर कारावास और 5 लाख के जुर्माने की सजा सुनाई थी. अपराध चाहे कितना ही बड़ा क्यों ना हो जाये एक ना एक दिन उसका अंत हो ही जाता हैं। जुर्म की उम्र कभी लंबी नहीं होती ……. एकना एक दिन उसका अंत होता ही हैं। और इन जैसे लोगों को उसका परिणाम भुगतान ही पड़ता हैं। इनके साथ देने वाली का भी यहीअंजाम हुआ। बुराई चाहे कितनी भी बड़ी हो अच्छाई के सामने उसका क़द हमेशा छोटा ही रहता हैं। दशकों तक माफिया राज चलानेवाले मुख्तार अंसारी भी अतीत हो गया है ….अब देखना वाली बात होगी पुलिस इस अपराधी के परिवार के बाकि अपराधियों को पकड़पाती है या नहीं
March 29, 2024

1 अप्रैल से मेडिकल कॉलेजों से सम्बद्ध सभी अस्पतालों में क्यूआर कोड आधारित सफाई व्यवस्था

प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेजों से संबद्ध अस्पतालों में 1 अप्रेल से  क्यूआर कोड आधारित सफाई व्यवस्था अनिवार्य रूम से लागू की जाएगी। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य […]
March 29, 2024

जयपुर शहर में 22 लाख , ग्रामीण में 21 लाख से अधिक मतदाता लोकसभा चुनाव में डालेंगे वोट

लोकसभा चुनाव-2024 के लिए जयपुर ग्रामीण लोकसभा में 19 अप्रैल को 21 लाख 84 हजार 978 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जिनमें 11 लाख 45 […]
March 28, 2024

कांग्रेस के अध्यक्ष खड़गे ने राष्ट्रीय सचिव चिरंजीव राव को राजस्थान की जिम्मेदारी

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटीके अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने राष्ट्रीय सचिव चिरंजीव राव को राजस्थान की जिम्मेदारी दी है। संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने इसके आदेश जारी […]
March 28, 2024

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डोटासरा ने जिला कांग्रेस कमेटी झुंझुनू,बाड़मेर,जयपुर देहात और नागौर के कार्यकारी अध्यक्ष किए नियुक्त

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने चार जिलों के जिला कांग्रेस कमेटियों में कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं।  डोटासरा ने झुंझुनू जिला कांग्रेस कमेटी के […]
March 28, 2024

द्वितीय चरण के 13 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए 28 मार्च को जारी होगी चुनाव कार्यक्रम की अधिसूचना, अभ्यर्थी 4 अप्रैल तक नामांकन दाखिल कर सकेंगे,26 अप्रैल को मतदान

लोकसभा आम चुनाव 2024 के लिए राजस्थान में दूसरे चरण की अधिसूचना 28 मार्च को जारी होगी। इसके साथ ही सभी संबंधित रिटर्निंग अधिकारी लोक सूचना […]