Deprecated: stripos(): Passing null to parameter #1 ($haystack) of type string is deprecated in /home2/kha56t/public_html/wp-includes/functions.wp-styles.php on line 90

August 2024

August 31, 2024

बेटियों की सुरक्षा को सुनिश्चित करना हमारी ज़िम्मेदारी का अहम हिस्सा

कलकत्ता में रेजिडेंट डॉक्टर के साथ जो जघन्य अत्यचार हुआ वैसा भविष्य में  किसी बेटी के साथ नही हो, इस विचार को एक मिशनबनाकर आज परिष्कार कॉलेज में ‘चिंतन: बेटियों की सुरक्षा’ विषय पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। आज आयोजित इसकार्यक्रम में जयपुर सांसद मंजू शर्मा, अतिरिक्त खाद्य आयुक्त पंकज ओझा, महेशनगर थाना प्रभारी  कविता शर्मा, डॉ. शीला अग्रवाल, परिष्कार ग्रुप ऑफ एजुकेशन के अध्यक्ष राघव प्रकाश, गब्बर कटारा और इंडियन फार्मासिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष सर्वेश्वरशर्मा शामिल हुए। कार्यक्रम में बेटियों की सुरक्षा के प्रति गहन चिंतन और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की सोच पर बल दिया। ‘द अर्थ संगठन’ की अध्यक्ष डॉ. हेमलता शर्मा द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम ने न केवल समाज में जागरूकता को बढ़ावा दिया, बल्किबेटियों की सुरक्षा के प्रति हमारी जिम्मेदारी को भी पुनः स्मरण कराया। पंकज ओझा के ओजस्वी विचार, SHO कविता की सुरक्षा केप्रति दृढ़ प्रतिबद्धता, और राघव प्रकाश जी का इस आयोजन में सहयोग ने इसे और भी सार्थक बना दिया।
August 30, 2024

राजस्थान विश्वविद्यालय की पूर्व छात्रा पवित्रा भारद्वाज बनीं दिल्ली के प्रसिद्ध कमला नेहरू कॉलेज की प्राचार्य

राजस्थान विश्वविद्यालय की पूर्व छात्रा और गोल्ड मेडलिस्ट पवित्रा भारद्वाज को देश के विख्यात दिल्ली विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले सुप्रसिद्ध कॉलेजों में से एक, कमला […]
August 30, 2024

पेरिस पैरा ओलंपिक 2024 में राजस्थान के बेटियों ने फहराया तिरंगा

बात जब गौरव और गर्व बढ़ाने की आती तब भारत की बेटियां भी कहां पीछे रहती हैं। राजस्थान की बेटियों ने पेरिस पैरा ओलंपिक-2024 में स्वर्ण और कांस्य पदक जीत कर देश नाम पूरे विश्व में रोशन कर दिया है। पेरिस में चल रहे पैरा ओलंपिक में अवनी लेखराने आर-2 महिला 10 एयर राइफ़ल (एसएस-1) में स्वर्ण और मोना अग्रवाल ने कांस्य पदक जीता है। इसके साथ ही इस पैरा ओलंपिकरण में दोनों बेटियों ने भारत का तिरंगा फहराकर भारत को गर्व की अनुभुति से भर दिया है। अवनी लेखरा ने इतिहास रचते हुए पैराओलंपिक में अपना दूसरा गोल्ड मैडल जीता हैं। इसके साथ ही भारतीय खिलाड़ियों ने पूरे विश्व में साफ़ संदेश दे दिया हैं कि ये नया इंडिया है। ये खेलेगा भी और पदक जीतेगा भी।भारत की बेटियों ने इस पदक को जीतकर भारत के अन्य खिलाड़ियों को भी बता दिया है किसी लक्ष्य को पाना हैं तो उसे पाने के लिएजी जान एक कर दो और फिर जब जीत का स्वाद आएगा उसे चखने में आनंद भी अच्छा आएगा।  यह जीत इसलिए भी खास बन गई है, क्योंकि अवनी लेखरा और मोना अग्रवाल वीरों की भूमि ‘राजस्थान’ की निवासी हैं। इन्होंने अपनीकड़ी मेहनत के दम पर ये जीत हासिल की हैं। जहाँ अवनी जयपुर की निवासी हैं वही मोना अग्रवाल मूल रूप से सीकर की रहने वालीहैं। गाँवों से निकल कर मेहनत कर इन लड़कियों ने बता दिया मेहनत करने वालों की कभी हार नहीं होती।  भारत की अवनी लेखरा ने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीत लिया है।अवनी ने फाइनल राउंड में249.7 का स्कोर करके स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया है। उनके अलावा भारत की मोना अगरवाल ने भी ब्रॉन्ज मेडल जीतकर इतिहासरच दिया है। अवनी की यह जीत ऐतिहासिक भी है क्योंकि उन्होंने नया पैरालंपिक रिकॉर्ड कायम कर दिया है।  अवनी लेखरा टोक्यो पैरालंपिक्स में महज 19 साल की उम्र में भाग लेने पहुंची थीं। वहां उन्होंने फाइनल में 249.6 का स्कोर करके गोल्डमेडल जीता और नया पैरालंपिक रिकॉर्ड कायम किया था। अब पेरिस पैरालंपिक्स में अवनी ने अपने ही रिकॉर्ड को बेहतर करके 249.7 का स्कोर करके ऐतिहासिक कारनामा कर दिया है। अवनी लेखरा अब लगातार दो पैरालंपिक खेलों में गोल्ड मेडल जीतने वाली पहली भारतीय शूटर बन गई हैं। उनसे पहले आज तक भारत का कोई शूटर ऐसा नहीं कर पाया है, जिसने लगातार 2 पैरालंपिक्स में गोल्ड मेडल जीता हो। पैरालंपिक्स 2024 में अवनी लेखरा कीचुनौती अभी समाप्त नहीं हुई है क्योंकि वो महिलाओं की 50मीटर राइफल 3 पोजीशन में भी पदक के लिए दावेदारी पेश करेंगी। इसप्रतियोगिता में अवनी ने पिछली बार ब्रॉन्ज मेडल जीता था, लेकिन इस बार वो अपने पदक का रंग बदलना चाहेंगी। अवनी और मोना की इस शानदार जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राजस्थान […]
August 30, 2024

राजस्थान में 1 सितंबर से 450 रुपए में मिलेगा सिलेंडर:68 लाख परिवार को होगा फायदा, बैंक खाते में आएगी सब्सिडी

राजस्थान में नेशनल फूड सिक्योरिटी एक्ट (NFSA) से जुड़े परिवारों को भजनलाल सरकार अगले महीने से सस्ते रसोई गैस सिलेंडर उपलब्ध करवाएगी। सरकार ने बजट में […]
August 29, 2024

आख़िर क्यों हुई विधायक रफ़ीक ख़ान के साथ धक्कामुक्की और क्यों पड़ा थप्पड़, जबकि शौर्य चक्र विजेता जैसे सीआरपीएफ़ के असिस्टेंट कमांडेंट ने ऐसा क्यों किया

राजधानी जयपुर में आज एक थप्पड़ कांड हो गया और ये थप्पड़ किसी और को नहीं बल्कि गुलाबी नगर जयपुर की आदर्श नगर केविधायक रफ़ीक ख़ान को पड़ा। ये थप्पड़ किसने मारा,कहा मारा और आख़िर क्यों मारा ये सब आपको इस खबर में विस्तार से बतायेंगेतो बने रहिए एनएससी9 न्यूज़ के साथ खबर के आख़िर में आप अपनी राय कमेंट बॉक्स में भी बताये। एक विधायक उसके समर्थक और एक वीआरएस लिया फ़ौजी अफ़सर। लेकिन अचानक एकाएक विधायक के थप्पड़ चिपक गया औरफिर माहौल गरमागर्मी का हो गया।    वीडियो में दिख रहा है पहले विधायक रफीक खान अपने आवास से बाहर निकलते है । गाड़ी में बैठने से पहले कुछ कार्यकर्ताविधायक को चारों ओर से घेरे हुए हैं और विकास चौधरी, रफीक खान से बात कर रहे हैं। इसके बाद विकास चौधरी  रफीक खान कीकॉलर पकड़ लेते  हैं । तेज शोर होता है और विधायक रफीक खान सहित सभी कार्यकर्ता विकास चौधरी से कॉलर छुड़वाने औरविकास को मारने लग जाते हैं।  ये पूरा वाक़या क्यों हुआ इसकी बात आपको बताते हैं फ़िलहालइस मामले की जांच पुलिस कर रही है। आपको बता दे कि जिस युवक विकास चौधरी ने विधायक को थप्पड़ मारा वो विकास चौधरी पैरामिल्ट्री फोर्स यानी सीआरपीएफ़ मेंअसिस्टेंट कमांडेंट रहा चुका हैं और राष्ट्रपति के हाथों शौर्य चक्र विजेता और सम्मानित भी हैं। विकास ने 2021 में पेपर लीक से आहत होकर CRPF से VRS ले लिया था बताया जा रहा हैं कि जिस युवक ने थप्पड़ मारा उसकी पत्नी एक स्वाथ्यकर्मी हैं।महिला साथ ही काम करने वाले स्वास्थकर्मियों सेपरेशान थी और ये लोग उसे लंबे समय से परेशान कर रहे थे इस संबंध में महिला ने विधायक को बताया लेकिन कोई कार्यवाही नहींहुई, और लंबे समय से काम के लिए विधायक के चक्कर काट रही थी सूत्रों ने बताया कि विधायक ने महिला से कुछ आपत्तिजनक बातकही और यही बात महिला ने अपने पति को बताई जिस पर महिला का पति ग़ुस्सा हुआ और विधायक रफ़ीक ख़ान के पास बातचीत केलिए पहुँचा जहाँ रफ़ीक ख़ान  ने उसकी सुनवाई में आना कानी की या फिर कुछ भला बुरा कहा दिया जिससे विधायक रफ़ीक ख़ान औरविकास के बीच काहासुनी हो गई ।  विकास जाखड़ का आरोप है विधायक रफ़ीक ख़ान विकास की पत्नी को पिछले कई दिन से प्रताड़ित कर रहा था, जिससे विकास ग़ुस्सेमें रफ़ीक ख़ान के ऑफिस पहुँचा था दोनों के बीच बहस के बाद रफ़ीक ख़ान के समर्थकों ने विकास जाखड़ को खूब मारा है, एक विधायक ने जो कुछ भी कहा वो छाप दिया, जबकि शौर्य चक्र विजेता जैसे सीआरपीएफ़ के असिस्टेंट कमांडेंट ने ऐसा क्यों किया, किया भी या नहीं किया, इसका खबर में कहीं जिक्र नहीं। नाही इस बारे में कोई बात कर रहा हैं और नाही इसके तह तक कोई जाने मेंरुचि लेकर खबर दिखा रहा हैं।  पत्रकारिता का धर्म है किसी घटना के हर पहलू को जानें, उसके सच तक जायें, तमाम पक्षकारों से बात कर उनका पक्ष भी लिखें, वीडियो में साफ दिख रहा है कि विधायक और उसके 15-20 गुंडे एक शौर्य चक्र विजेता को लातों-घूँसों से पीट रहे हैं, इन लोगों ने फिरक़ानून अपने हाथों में क्यों लिया। फ़िलहाल पुलिस ने विकास को पकड़ थाने लाकर विकास से पूछताछ कर रही हैं और इस मामले मेंकई बातें सामने आने की आशंका भी लग रही हैं। 
August 29, 2024

…तो सचिन होंगे जिम्मेवार-अग्रवाल, मर्यादा में रहें-पायलट

राजस्थान भाजपा प्रदेश प्रभारी डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल ने कहा चेताया है कि राजस्थान में रहते हुए आज के बाद उनके जीवन पर अगर किंचित […]
August 29, 2024

12 इंडस्ट्रियल स्मार्ट सिटी को मंजूरी, राजस्थान में पाली

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कैबिनेट के फैसलों की जानकारी देते हुए बताया कि नेशनल इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलपमेंट प्रोग्राम के तहत 12 इंडस्ट्रियल स्मार्ट सिटी को मंजूरी […]
August 29, 2024

राजस्थानः स्टेट हाईवे टोल बूथों पर भी फास्टैग कलेक्शन

राजस्थान राज्य सड़क विकास एवं निर्माण निगम लिमिटेड की बैठक में डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने टोल नीति में बदलाव के प्रस्ताव को मंजूरी दी। उन्होंने […]
August 29, 2024

आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति ने एनआईसीडीपी में जोधपुर-पाली को दी मंजूरी,प्रधानमंत्री के विकसित भारत के लक्ष्य को मिलेगी गति, जोधपुर-पाली का बदलेगा आर्थिक परिदृश्य, युवाओं को मिलेगा रोजगार: भजनलाल शर्मा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति द्वारा राष्ट्रीय औद्योगिक गलियारा विकास कार्यक्रम (एनआईसीडीपी) के तहत 28 हजार 602 करोड़ रुपये के […]
August 29, 2024

मुख्यमंत्री शर्मा की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक: कर्मचारियों को 25 लाख ग्रेच्युटी,आरजीएचएस का दायरा बढ़ा, कार्मिक को मिलेगा माता-पिता या सास-ससुर को सम्मिलित करने का विकल्प, नाथद्वारा-देवगढ़-मदारिया रेल लाइन आमान परिवर्तन और 3 हजार मेगावाट की सौर ऊर्जा परियोजनाओं के लिए के लिए भूमि आवंटन

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में बुधवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में आयोजित की गई राज्य मंत्रिमण्डल की बैठक में कर्मचारी कल्याण, कृषक हित, विद्युत तंत्र के […]