33.6 C
Jaipur
Saturday, March 7, 2026

IAS Transfer : राजस्थान की ब्यूरोक्रेसी में बड़ा बदलाव , कार्मिक विभाग ने 22 आईएएस अधिकारियों के किये तबादले,आठ को दिया अतिरिक्त चार्ज

Jaipur : राजस्थान में ब्यूरोक्रेसी में (Rajasthan IAS Transfer) बदलाव का दौर लगातार जारी है। प्रदेश में नई सरकार बनने के बाद से ही प्रशासनिक ढांचे में बड़े पैमाने पर फेरबदल देखने को मिल रहे हैं। भजनलाल सरकार (CM Bhajan lal Sharma) ने अपने कार्यकाल के 9 महीने पूरे करने के बाद 5 सितंबर को एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए 108 आईएएस(IAS Transfer )अधिकारियों के तबादले किए थे। इस बड़े बदलाव के बाद, अब 16 दिन के अंतराल पर एक और ट्रांसफर लिस्ट जारी की गई है, जिसमें कई वरिष्ठ आईएएस (IAS Transfer) अधिकारियों के पदों में फेरबदल किया गया है। इस नई सूची के तहत, प्रशासनिक सुधार की दिशा में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं, जिससे राज्य के प्रशासनिक तंत्र में एक नई ऊर्जा का संचार होने की उम्मीद है।


ट्रांसफर लिस्ट में शामिल IAS अधिकारी:

  • भवानी सिंह देथा (1999) – प्रमुख शासन सचिव, आयुर्वेद एवं भारतीय चिकित्सा पद्धति विभाग
  • अम्बरीश कुमार (2004) – शासन सचिव, चिकित्सा शिक्षा विभाग
  • उर्मिला राजोरिया (2006) – शासन सचिव, प्रशासनिक सुधार एवं समन्वय
  • डॉ. प्रतिभा सिंह (2007) – संभागीय आयुक्त, जोधपुर
  • राजेन्द्र विजय (2010) – संभागीय आयुक्त, कोटा
  • हरि मोहन मीणा (2011) – प्रबन्ध निदेशक, राजस्थान वित्त निगम
  • ओम प्रकाश कसेरा (2012) – प्रबन्ध निदेशक, राजस्थान ऊर्जा विकास एवं आई.टी. सर्विसेज लिमिटेड
  • पुखराज सेन (2013) – जिला कलेक्टर, डीडवाना – कुचामन
  • शुभम चौधरी (2014) – जिला कलेक्टर, सवाई माधोपुर
  • डॉ. भँवर लाल (2014) – प्रबन्ध निदेशक, जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड
  • पीयूष सामरिया (2014) – कार्यकारी निदेशक, राजस्थान शहरी पेयजल सीवरेज और इन्फ्रास्ट्रक्चर कारपोरेशन लिमिटेड
  • राजेन्द्र कुमार वर्मा (2014) – प्रबन्ध निदेशक, राजस्थान राज्य खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम
  • बालमुकुंद असावा (2014) – जिला कलेक्टर, राजसमन्द
  • डॉ. खुशाल यादव (2015) – संयुक्त शासन सचिव, वित्त (कर) विभाग
  • अरुण कुमार हसीजा (2015) – आयुक्त, नगर निगम, जयपुर हैरिटेज
  • उत्सव कौशल (2017) – जिला कलेक्टर, डीग
  • डॉ. महेन्द्र खड़गावत (2017) – जिला कलेक्टर, ब्यावर
  • अभिषेक सुराणा (2018) – जिला कलेक्टर, चूरू
  • अतुल प्रकाश (2018) – मुख्य कार्यकारी अधिकारी, भिवाड़ी इन्टीग्रेटेड विकास प्राधिकरण
  • सलोनी खेमका (2019) – निदेशक, स्वच्छ भारत मिशन
  • मृदुल सिंह (2020) – मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद, भरतपुर
  • आव्हाद निवृत्ती सोमनाथ (2021) – मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद, धौलपुर

अतिरिक्त चार्ज पाने वाले अधिकारी:

  • हेमन्त कुमार गेरा – अध्यक्ष, ग्रामीण अकृषि क्षेत्र विकास अभिकरण
  • रवि जैन – अध्यक्ष, राजस्थान पर्यटन विकास निगम
  • डॉ. प्रतिभा सिंह – संभागीय आयुक्त, पाली का चार्ज
  • ओम प्रकाश कसेरा – प्रबंध निदेशक, राजस्थान अक्षय ऊर्जा निगम लिमिटेड

READ MORE

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles