महेंद्र सिंह धोनी हमेशा अपने कूल अंदाज के लिए जाने जाते हैं। उनका यहीं अंदाज अपने टेनिस कोच सुरेंद्र कुमार के बर्थडे पर नजर आया। मौका था जेएससीए के टेनिस कोच सुरेंद्र कुमार काका के जन्मदिन का। इस मौके पर महेंद्र सिंह धोनी भी उनके आवास पहुंचे। इस मौके पर धोनी ने पूरे परिवार के साथ मिलकर सुरेंद्र सिंह का बर्थडे मनाया। इस दौरान उनके दोस्त आंसू पोछते हुए भी नजर आए। इस पूरे सेलिब्रेशन का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वीडियो में धोनी अपने दोस्त से हंसी मजाक करते हुए नजर आ रहे है। जब काका ने केक कटिंग कर धोनी को केक खिलाना चाहा तो धोनी ने ऐसा मजाक किया कि सब हंस पड़े। उन्होंने कहा कि केक मुझे नहीं, पहले भाभी को खिलाएं, क्योंकि आपको घर में रहना है, हम तो केक कटवा के चले जाएंगे। ये सुनकर सब हंस पड़े। माही का ये अंदाज़ एक बार फिर फैन्स का दिल जीत गया।


