33.6 C
Jaipur
Saturday, March 7, 2026

ईरान ईजराइल युद्ध के बीच कई फ्लाइट्स रद्द,

एयर इंडिया ने जारी किया बयान – फिर से शुरू होंगी उड़ाने

ईरान-इजराइल युद्ध के चलते भारत से मिडिल ईस्ट आने-जाने वाली फ्लाइट्स पर इसका प्रभाव देखने को मिला है। युद्ध के कारण देशभर में 60 से ज्यादा उड़ाने रद्द का गई थी। जिसका असर दिल्ली, जयपुर, अहमदाबाद सहित कई एयरपोर्टस पर देखने को मिला।

दिल्ली एयरपोर्ट से 48 फ्लाइट्स रद्द की गई। वहीं जयपुर एयरपोर्ट से 6 फ्लाइट्स कैंसिल हुईं। वहीं अहमदाबाद एयरपोर्ट आने वाली 5 फ्लाइट कैंसिल कर दी गई हैं। इनमें मिडिल ईस्ट आने-जाने वाली 3-3 उड़ानें शामिल हैं।

एअर इंडिया ने एक बयान जारी करते हुए कहा है कि मिडिल ईस्ट के कुछ हिस्सों में हवाई क्षेत्र धीरे-धीरे फिर से खुल रहे हैं, इसलिए एअर इंडिया आज से इस क्षेत्र के लिए उड़ानें फिर से शुरू करेगी। बता दें कि इस्राइल-ईरान के बीच युद्ध की शुरूआत 12 जून से होने के बाद स्थिति तनावपूर्ण थी। इसको देखते हुए दुनियाभर में कई उड़ाने रद्द कर दी गई थी। इसमें सबसे ज्यादा फ्लाइट्स एयरलाइन की शामिल होना बताया जा रहा है। विशेषज्ञों के मुताबिक कि इस तरह से हवाई क्षेत्र को बंद करना और उड़ानों का मार्ग बदलना सुरक्षा की दृष्टि से अहम है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles