Home Blog Page 405

पेपर लीक से लुटता युवाओं का भविष्य और कर्ज से नीलाम होती किसानों की जमीनें कब तक सहेगा राजस्थानः- चंद्रशेखर

प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर ने सीकर और झुंझुनू में जिला समन्वय समिति की बैठक में लिया भाग
विजय संकल्प लेकर जनता के बीच जाएं कार्यकर्ता, बदहाल कानून व्यवस्था और महिला उत्पीडन से प्रदेश शर्मशारः- चंद्रशेखर
पेपर लीक से लुटता युवाओं का भविष्य और कर्ज से नीलाम होती किसानों की जमीनें कब तक सहेगा राजस्थानः- चंद्रशेखर


बीजेपी प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर ने मंगलवार को सीकर और झुंझुनू में आयोजित जिला समन्वय समिति की बैठकों में भाग लिया। इस दौरान उन्होने पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को संगठन की आगामी कार्ययोजना और रोडमैप पर विस्तार से बताया। बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा का संगठनात्मक ढांचा पूरे विश्व में अपनी अनूठी पहचान रखता है, इसके पीछे कार्यकर्ता की लगन और कडी मेहनत है। हमारे संगठन का कार्यकर्ता किसी स्वार्थ के लिए काम नहीं करता, बल्कि समाज की हर आपदा और विपदा में सहयोग को सदैव तत्पर रहता है।
संगठन महामंत्री चंद्रशेखर ने कहा कि प्रदेश में महिला उत्पीडन और बेलगाम अपराधों से आमजन पूरी तरह त्रस्त है। कांग्रेस सरकार की वादाखिलाफी से किसान खुद को ठगा सा महसूस कर रहा है। छात्र आज सालभर परीक्षाओं की तैयारी में अपना पैसा और कीमती समय लगाता है, लेकिन पेपर देने के बाद पता चलता है कि पेपर ही लीक हो गया। आमजन की पीडा को कम करने के बजाय कांग्रेस के नेता गैर जिम्मेदाराना बयान देते हैं। प्रदेश का किसान कर्ज से तंग आकर आत्महत्या करने को मजबूर है उसकी जमीनें नीलाम हो रही हैैैं।

संगठन महामंत्री चंद्रशेखर ने कहा कि भीलवाडा के कोटडी में एक जघन्य दुष्कर्म की घटना और उसके बाद शव को भट्टी में डाल देना। इतनी बडी घटना होने के बावजूद पीडित परिवार की रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। आरोपियों की गिरफ्तारी करने के बजाय पुलिस पीडित परिवार से मृतका की मार्कशीट और टीसी मांगती रही। इसके बाद भी पीडित परिवार ही आरोपियों को पकडकर पुलिस को सौंपता है। प्रदेश में प्रतिदिन 18 दुष्कर्म की घटनाएं और रोज सात से आठ हत्या और फायरिंग के मामले देखकर स्पष्ट है कि कानून व्यवस्था किस कदर बिगडी हुई है।

जिला समन्वय समिति की बैठकों में भाजपा प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा, सीकर जिलाध्यक्ष इंदिरा चौधरी और झुंझुनू जिलाध्यक्ष पवन मावंडिया सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

राहुल गांधी ने मानगढ़ धाम में आदिवासियों को बचपन की कहानी सुनाई और रवाना हो गए, उनके विकास की कोई बात नहीं की : सीपी जोशी

राहुल गांधी ने मानगढ़ धाम में आदिवासियों को बचपन की कहानी सुनाई और रवाना हो गए, उनके विकास की कोई बात नहीं की : सीपी जोशी

राहुल गांधी की मोहब्बत की दुकान में कोटड़ी, भीलवाड़ा दुष्कर्म, हत्याकांड की बात क्यों नहीं : सीपी जोशी

कांग्रेस ने वागड़ क्षेत्र में क्या विकास कार्य किए इसका लेखा जोखा भी राहुल गांधी को रखना चाहिए था : सीपी जोशी

वागड़ और मेवाड़ की जनता के अपमान के लिए कांग्रेस के मंत्री को माफी मांगनी चाहिए : सीपी जोशी

राहुल गांधी के मानगढ़ धाम में दिए गए वक्तव्य पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने पलटवार करते हुए कहा कि उन्होंने भाषण में जनजाति की समस्या, उनके विकास और भविष्य की योजनाओं को लेकर कोई बात नहीं की। सिर्फ अपनी बचपन की कहानियां सुनाई, संघ और भाजपा को कोसा। इनकी मोहब्बत की दुकान में कोटड़ी, भीलवाड़ा के दुष्कर्म और हत्या की बात क्यों नहीं थी।
राहुल गांधी ने प्रदेश के आदिवासी, किसान, युवा, महिला, दलित आदि की किसी समस्या और समाधान पर कोई चर्चा नहीं की। उन्हें मणिपुर को लेकर इतनी चिंता है, परंतु प्रदेश के महिला दुष्कर्म, किसानों से किए कर्ज मुक्ति के झूठे वादे, किसानों की आत्महत्या, युवाओं के साथ बेरोजगारी भत्ता और रोजगार देने के नाम पर हुआ धोखा, पेपर लीक माफिया, दलितों पर बढ़ते अत्याचार संबंधी मामलों पर कोई बात क्यों नहीं की, जबकि प्रदेश अपराध की आग में जल रहा है। उनका यहां आना टाइम पास, कांग्रेस ने इस क्षेत्र में क्या विकास कार्य किए, इसका लेखा-जोखा भी उन्हें यहां रखना चाहिए था।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि मानगढ़ धाम और वागड़ क्षेत्र के लिए जो कार्य कांग्रेस 60 वर्षों में नहीं कर पाई, वही विकास कार्य मोदी सरकार ने पिछले 9 वर्षों में कर दिखाया।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज मानगढ़ धाम में विकास की घोषणाएं कर रहे हैं, हालांकि यह भी सिर्फ पिछली घोषणाओं की तरह खोखली घोषणा बनकर ही रह जाएगी। 60 वर्षों के शासन में कांग्रेस ने आदिवासियों की समस्याओं पर ध्यान क्यों नहीं दिया? प्रदेश में वागड़ क्षेत्र के विकास की शुरुआत भाजपा सरकार के समय हुई।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि कांग्रेस सरकार के मंत्री गांधी परिवार की चाटुकारिता करते करते इतनी बेशर्मी पर उतर गए की वागड़ और मेवाड़ की जनता को गांधी परिवार के चरणों में बता रहे हैं। वागड़ और मेवाड़ की जनता कभी किसी के चरणों में नहीं रह सकती, यहां के रहवासियों ने अपने स्वाभिमान के लिए मुगल और अंग्रेजों का डटकर सामना किया। इस अपमान के लिए कांग्रेस के मंत्री को माफी मांगनी चाहिए।

मुख्यमंत्री करेंगे विधायक आवास परियोजना का 12 अगस्त को लोकार्पण -विधानसभा अध्यक्ष करेंगे कार्यक्रम की अध्यक्षता

0

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत राजस्थान आवासन मंडल द्वारा विधानसभा के सामने स्थित नवनिर्मित ‘विधायक आवास परियोजना‘ का 12 अगस्त को सायं 6ः30 बजे लोकार्पण करेंगे।

 आवासन आयुक्त पवन अरोड़ा ने बताया कि राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष सीपी जोशी लोकार्पण कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। इसअवसर पर स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल और नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ विशिष्ट अतिथि के तौर पर उपस्थित रहेंगे।  

आवासन आयुक्त पवन अरोड़ा ने बताया कि कार्यक्रम में वर्तमान एवं पूर्व विधायकगण, सांसदगण, जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारीगण भी शिरकत करेंगे। उन्होंने परियोजना के बारें में जानकारी देते हुए कहा कि यह प्रोजेक्ट अत्याधुनिक सुविधाओं एवं सुरक्षा उपकरणों से सुसज्जित है। साथ ही इस परियोजना के अर्न्तगत छह बहुमंजिला इमारतों (जी+8) में 3 हजार 200 स्क्वायर फीट वाले कुल 160 आवास बनाए गए हैं।