29.6 C
Jaipur
Saturday, March 7, 2026

Controversy Over Yuva Morcha LIST: 14 महीने बाद घोषित हुई बीजेपी युवा मोर्चा की कार्यकारिणी, 53 मिनट में ही ख़ारिज !

Rajasthan News: जयपुर: प्रदेश बीजेपी युवा मोर्चा (भाजयुमो) की कार्यकारिणी की घोषणा रविवार को करीब 14 महीने बाद सूची जारी हुई, लेकिन महज 53 मिनट बाद ही इसे वापस ले लिया गया। यह घोषणा बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देश पर युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अंकित चेची की ओर से की गई थी। शाम 7 बजे बीजेपी मीडिया प्रकोष्ठ ने सूची जारी की, लेकिन सूची जारी होने के बाद से ही इसके खिलाफ असंतोष और विरोध के स्वर उठने लगे थे, जिसके चलते इसे वापस ले लिया गया। बीजेपी मीडिया प्रकोष्ठ ने शाम 7 बजे यह सूची जारी की थी, लेकिन करीब 53 मिनट बाद ही इसे डिलीट कर दिया गया। मीडिया प्रकोष्ठ द्वारा दी गई जानकारी में कहा गया कि सूची त्रुटिपूर्ण तरीके से जारी हो गई थी और इसे अपरिहार्य कारणों से रोक दिया गया है।

इस सूची में कुल 55 सदस्यों को शामिल किया गया, जिसमें उपाध्यक्ष, महामंत्री, मंत्री, और अन्य पदों की नियुक्तियाँ की गईं। इसमें कार्यसमिति सदस्य और जिला प्रभारी के साथ-साथ उपाध्यक्ष, महामंत्री, और प्रदेश मंत्री भी स्थान पा चुके थे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles